मिर्जापुर: भाजपा के युवा और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का विधायक ने किया सम्मान
विधान केसरी समाचार
नरायनपुर/मिर्जापुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा और भारतीय जनता महिला मोर्चा मण्डल नरायनपुर के पदाधिकारियों को विधायक चुनार अनुराग सिंह द्वारा नरायनपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए विधायक चुनार अनुराग सिंह ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में महिलाओं का स्थान सदैव ऊंचा रहा है। महिलाएं समाज में पूज्यनीय रही हैं। देश की आजादी में युवाओं का बहुत बडा योगदान रहा है।
भारतीय जनता पार्टी,प्रधानमंत्री मोदी,मुख्यमंत्री योगी के मजबूत और कुशल नेतृत्व में ही देश और प्रदेश में विकास कार्य होंगे। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती से लगने की जरुरत है। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की विशेष जिम्मेदारी है। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष नरायनपुर डा०विजय सिंह तथा संचालन महामंत्री चन्द्र शेखर सिंह ने किया। इस दौरान आलोक कुमार सिंह,अनुपमा सेठ,जिलामंत्री पार्वती मौर्या,चन्दा देवी,श्रीकान्त पटेल,दिनेश सिंह,चन्द्रशेखर बियार,अश्विनी उपाध्याय,संघर्ष सिंह आदि रहे।