मूंढापांडे: सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

 

विधान केसरी समाचार

 

मूंढापांडे/मुरादाबाद। रविवार को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की प्रदेश इकाई उत्तर प्रदेश एवं शाखा- अम्बेडकर नगर, लांकड़ी फाजलपुर, मुरादाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फूले जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और माता सावित्रीबाई फूले को भारत रत्न दिये जाने की मांग की गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़ चढकर हिस्सा लियाद्य सैंकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर करके माता सावित्रीबाई फूले को भारत रत्न दिये जाने का समर्थन दिया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य डॉ हरनन्दन प्रसाद ने बताया कि माता सावित्रीबाई फूले को, महिलाओं को अपना आदर्श मानना चाहिए, यदि सावित्रीबाई फूले नहीं होती तो शायद ही भारत की महिलाएं इतना आगे बढ़ पातींद्य प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह जी ने सावित्रीबाई फूले के जीवन में आयी हुई कठिन परिस्थितियों के विषय में विस्तार से बतायाद्य अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र कुमार जौली का कहना था कि माता सावित्रीबाई फूले भारत रत्न सम्मान की वास्तविक हकदार हैं, उन्हें भारत रत्न मिलना ही चाहिए इसके लिए शीघ्र ही संस्था द्वारा एक ज्ञापन राष्ट्रपति महोदय को भेजा जाएगा।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुनील कुमार, मंत्री कुलदीप सिंह, योगेन्द्र सिंह, मनवीर सिंह, रजनी, कविता, अनामिका, अंजली गौतम, सुषमा सिंह, मनोज कुमार, रिंकी, नानक चंद्र, तुलाराम सैनी, राजकुमार सैनी, सतेन्द्र कुमार, हरि सिंह आदि लोगों ने हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।