ढकिया: महिलाओं को दी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी
विधान केसरी समाचार
ढकिया/शाहबाद। थाना स्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं, युवतियों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दे रही हैं। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। क्षेत्र में पुलिस विभाग की ओर से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
इसी के तहत सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर थाना स्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल ने नगर व बाजार के भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जांच अभियान चलाया। साथ ही साथ वहां मौजूद महिलाओं व युवतियों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्हें वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चिकित्सीय सहायता के लिए 108 तथा पुलिस सहायता के लिए 112 व चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी जानकारी दी।