Sonebhadra: पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित “सोनू पुत्र बब्बन” गिरफ्तार

दिनेश पाण्डेय: पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना रावर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0स0- 611/2023 धारा- 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र बब्बन, निवासी सेमरी मिश्र, थाना करमा, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष बुद्धवार को 12: 15 बजे मुखबीर की सूचना पर गुरमा मोड़ मारकुण्डी से गिरफ्तार किया गया।