सितारगंजः विकसित भारत संकल्प यात्रा का खेमपुर एवं साधु नगर में किया स्वागत
विधान केसरी समाचार
सितारगंज। विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ क्षेत्र के जनजातीय ग्राम साधु नगर एवं खेमपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारियां मुहैया कराई गई है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मत्स्य, गन्ना, बिजली, बाल विकास, स्वास्थ्य समेत तमाम विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर, लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने ष्विकसित भारतष् बनाने की शपथ भी ली। साथ ही राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री का विकसित भारत को लेकर संबोधन ग्रामीणों को सुनाया गया। साधु नगर में ष्मेरी कहानी मेरी जुबानीष् के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों को रूबरू कराया गया। इस दौरान कई ग्रामीणों ने अपनी उपलब्धि को भी साझा किया। खेमपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में, गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों को, भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा ड्रोन से खेती का डेमो भी दिखाया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा, उत्तराखंड के जनजातीय जिले देहरादून एवं उधम सिंह नगर में जारी है। जहां पर लोग तमाम जानकारियां लेकर लाभान्वित हो रहे हैं।