बाराबंकीः कांग्रेस पार्टी में फैसले बन्द कमरे में नही होते कार्यकर्ता से राय मश्विरा के बाद होते है- धीरज गुर्जर

0

 

विधान केसरी समाचार

बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी में फैसले बन्द कमरे में नही होते कार्यकर्ता से राय मश्विरा के बाद होते है संगठन एक सेना के रूप में होता है जिसमें सेनापति के साथ अनुशासन मंे चलना होगा। वर्तमान समय में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश मे कांग्रेस संगठन भंग चल रहा है जल्द ही आपके के जनपद को नया संगठन मिलेगा कमेटी किसी व्यक्ति की नही संगठन की होती है हमारी कोशिश होगी कि यदि कोई सूचना प्रदेश से आये तो पूर्व अध्यक्ष तथा वर्तमान अध्यक्ष दोनो को आये और सभी लोग मिलकर काम करे तभी संगठन मजबूत होगा और मजबूत संगठन के सहारे हमे कांगेस पार्टी की विचार धारा को जनसमान्य के बीच ले जाना होगा और जनता के विश्वास को जीतना होगा।

उक्त उद्गार पूर्व मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश के प्रभारी सचिव धीरज गुर्जर ने स्थानीय सुमित्रा लाॅन मे कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित संगठन सृजन अभियान निर्माण एवं परिचर्चा कार्यक्रम में व्यक्त किये जिसमें मुख्यरूप से स्थानीय सांसद तनुज पुनिया, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष शरद मिश्रा, प्रदेश के संगठन प्रभारी अनिल यादव, सचिव आदर्श पटेल तथा पूर्व प्रदेश सचिव बृजेश सिंह तथा प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी अनिल यादव ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के प्रभारी सचिव आपके नये संगठन में उर्जावान, समर्पित कार्यकर्ताओ का जगह मिले उसके लिये आपकी राय लेने आये है आपके जनपदीय संगठन में 50 प्रतिशत स्थान नौजवानो को मिलेगा संगठन में समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व होगा हमारी नेता प्रियंका गांधी ने लडकी हूँ लड सकती हूँ का नारा देकर इस बात का सरेआम ऐलान किया कि देश की आधी आबादी को उसका हक मिलना चाहिये।

स्थानीय सांसद तनुज पुनिया ने जनपद के कोने-कोने से आये कांग्रेसजनो का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि संगठन के हिसाब से जनपद बाराबंकी का प्रदेश में बडा महत्व है और आज की संगठन सृजन अभियान निर्माण पर आयोजित यह बैठक मजबूत कांग्रेस संगठन को पुर्नजीवित करने और कांग्रेस को बाराबंकी जनपद में नई उचाईयो पर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और हम सभी को मिलकर आगे कांग्रेस पार्टी के स्वर्णिम इतिहास को दोहराना है इसके लिये हमे हर स्तर पर मेहनत करनी होगी जनता की समस्याओ को समझना और उसके समाधान के लिये सक्रिय रहना होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के स्वागत के पश्चात् अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश सचिव अजय रावत, जनपदीय फ्रण्टल संगठन के प्रभारीध्उपाध्यक्ष रामहरख रावत तथा जयन्त गौतम मुख्य अतिथि को बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का चित्र भेट किया।

संगठन सृजन अभियान बैठक में मुख्यरूप से नि0 कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, नि0 नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, प्रवक्ता सरजू शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, इरफान कुरैशी, के0सी0 श्रीवास्तव, अजीत वर्मा, अकील अंसारी, सिकन्दर अब्बास रिजवी, गौरी यादव, दिलशाद वारसी, वीरेन्द्र प्रताप यादव, सै0 सुहेल अहमद, शाइस्ता अख्तर, मो0 इजहार सिद्दीकी, रामानुज यादव, शिवशंकर शुक्ला, तस्लीमन खान, नसरीन खान, प्रीति शुक्ला, देवेन्द्र सिंह मोनू, सईद अहमद, फरीद अहमद, अखिलेश वर्मा, विजय बहादुर वर्मा, इन्द्रेश वर्मा, सियाराम यादव, पवन यादव, सूरज दीक्षित, मो0 जीशान, मुइनुद्दीन अंसारी, शुभम मिश्रा, राजेन्द्र सोनी, सुरेश यादव, रामकुमार लोधी, महेन्द्र पाल वर्मा, सद्दाम हुसैन, सौरभ पाण्डेय, सांवले शर्मा, आनन्द गौतम, मो0फैसल सभासद, जसवन्त यादव, अरशद अहमद, जियाउर्रहमानखान, जसवंत वर्मा, आमिर अय्यूब किद्वाई, सुशील वर्मा, जावेद अहमद, शब्बर रिजवी, सहित सैकडो की संख्या मंे कांग्रेसजन मौजूद थे जिनसे राष्ट्रीय सचिव नेसंगठन को सशक्त बनाने के लिये संवाद स्थापित करके आवश्यक सुझाव लिये।