बाराबंकीः महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने का काम कर रही है भाजपा सरकार – संजय तिवारी
विधान केसरी समाचार
रामनगर/बाराबंकी। भाजपा सरकार समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही है। देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच है कि जब तक महिलाएं सशक्त नहीं होगी देश सशक्त नहीं हो सकता इसलिए देश व प्रदेश की भाजपा सरकार ने लाखों महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया है।
उक्त बातें रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने ब्लाक सभागार में समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करते हुए कही।
मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख श्री तिवारी ने आगे कहा कि हमारी सरकार बहन बेटियों को सुरक्षा देने के साथ रोजगार देने का भी काम किया है। घर की चहारदीवारी से बाहर निकल कर समूह दीदी दालमोट मोमबत्ती मिट्टी की दिया बनाने से लेकर विभिन्न प्रकार के रोजगार कर रही है। हम सबके लिए गौरव की बात है। सिलौटा गांव की समूह सखी को बधाई देते हुए ब्लाक प्रमुख श्री तिवारी ने कहा कि बिजली का बिल जमा कराने में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया इससे रामनगर ब्लाक का और हम सभी का सम्मान बढ़ा है।
कार्यक्रम में मौजूद खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बोलते हुए कहा समूह का भविष्य उज्जवल है। रोजगार के साथ आय का आएगा बढ़िया स्त्रोत है। अधिक से अधिक महिलाये रोजगार से जुड़े और आर्थिक रूप से सबल बने यही सरकार का संकल्प है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से रूबरू होते हुए बी डी ओ ने कहा किया अगर कोई समूह की दीदी बकरी पालन मुर्गी पालन में भैंस पालन मछली पालन करना चाहती हैं तो उसके लिए विकल्प खुले हुए इसके अलावा बहुत ही जल्द वर्मी कंपोस्ट बनाने की जिम्मेदारी भी समूहों को सौंपी जाएगी। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष रामकुमार मिश्रा ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए समूह की महिलाओं को सिलाई कढ़ाई का काम शुरू करने की अग्रिम बधाई दी। इस मौके पर समूह की दीदियों को सिलाई मशीन प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीओ ने आई एस बी जय राम वाल्मीकि मनोज मिश्रा अखिलेश पांडेय आज लोग मौजूद थे।