संग्रामपुरः प्रियंका गांधी का जन्मदिनः गरीबों को मिला कम्बल
विधान केसरी समाचार
संग्रामपुर/अमेठी। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर संग्रामपुर के सोनारी कनू में कई गरीबों को कंबल दिया गया।आज ब्लॉक अध्यक्ष संग्रामपुर कांग्रेस पार्टी हीरामणि कनौजिया के नेतृत्व में विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के सोनारी कनू गांव में केक काटकर प्रियंका गांधी का जन्म दिन मनाया और इस अवसर पर प्रियंका गांधी की सप्रेम भेंट गर्म कम्बल गरीबों में बांटा गया इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि आज कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी का जन्मदिन गरीब लोगों के बीच में विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के सोनारी कनू गांव में मनाया गया।इस अवसर पर प्रियंका गांधी की फोटो रखकर केक काटा गया उसके बाद लगातार 500 गरीब परिवार के लोगों को गांधी परिवार की तरफ से दिया गया कंबल दिया गया।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी नेता सभाजीत शुक्ला ने कहा कि आज प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी मजबूत हो रही है ।
दिलीप तिवारी ने बताया कि गांधी परिवार अमेठी को अपना परिवार मानता आया है। अभिषेक सिंह ने बताया प्रत्येक वर्ष यह शुभ अवसर हम लोगों को मिलता है जो गरीब जनता के बीच में मनाते हैं। बृजेन्द्र सिंह लोहा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में युवा का पूरा सहयोग रहता है।और आज प्रियंका जी के जन्म दिन पर हम युवक एकत्रित होकर पार्टी को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।आज इस कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी कांग्रेस पार्टी के ग्रामसभा अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष,ब्लाक उपाध्यक्ष और अध्यक्ष की मौजूदगी में बड़ी सादगी के साथ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी का जन्म दिन मनाया गया।