अमेठीः सैनिक स्कूल में मनाया गया 77वां सेना दिवस

0

 

विधान केसरी समाचार

अमेठी। कौहार स्थित सैनिक स्कूल में जोश और देशभक्ति के साथ 77वां सेना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मेजर रोहन धूमल सेना मेडल भी शामिल हुए। बुधवार को सैनिक स्कूल में 77वां सेना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सेना मेडल मेजर रोहन की मौजूदगी कैडेट्स के लिए प्रेरणादायी रही। भारतीय सेना के प्रतिष्ठित अधिकारी मेजर रोहन सेना मेडल ने अपने संबोधन में कैडेट्स को साहस, निष्ठा और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दृढ़ता और कड़ी मेहनत के महत्व पर जोर दिया और कैडेट्स से जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा की अनुशासन, दृढ़ संकल्प और समर्पण सफलता की आधारशिला हैं। जिससे कैडेट्स में गर्व और जिम्मेदारी की भावना जागृत हुई। सैनिक स्कूल अमेठी की प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल गीता महादिक ने मेजर रोहन धूमल को सम्मानित किया। कैडेट मयंक कुमार और कैडेट ऋषभ यादव ने भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों को धन्यवाद दिया। कैडेट अनुष्का सेन और निर्मल यादव ने देशभक्ति कविता प्रस्तुत की। सैनिक स्कूल अमेठी सशस्त्र बलों के लिए भविष्य में देश को सुरक्षित व विकसित करने के अपने मिशन में दृढ़ सिद्धांतों द्वारा निर्देशित है।