शाहबाद: भुढ़ासी में गरीबों को बांटे गए कंबल
विधान केसरी समाचार
शाहबाद/रामपुर। बिुधवार को ग्राम पंचायत भुडासी में लक्ष्य राहत कोष फाउंडेशन के ब्लॉक अध्यक्ष भूप सिंह लोधी के आवास पर उनके द्वारा लगभग 50 कंबल का वितरण आयोजन किया गया । जिस दौरान जरूरतमंद एवं वृद्धावस्था महिला, पुरुषों को मकर संक्रांति के उपलक्ष मे कंबल उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारतीय गौ रक्षा वाहिनी धर्मपाल सिंह लोधी, तेजपाल सिंह लोधी ब्लॉक लक्ष्य संरक्षक हरप्रसाद लोधी ब्लॉक लक्ष्य संरक्षक, डॉक्टर पीतांबर सिंह तहसील अध्यक्ष शाहाबाद विश्व हिंदू महासंघ, चंद्रपाल सिंह सागर, बालक राम सिंह लोधी, आदि रहे।