प्रतापगढः धूमधाम से निकली कलश शोभा यात्रा, लगे जयकारे

0

 

विधान केसरी समाचार

लालगंज/प्रतापगढ़। श्रीमदभागवत कथा को लेकर बुधवार को पूरे बंशी में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे बाजे के साथ निकली कलश शोभा यात्रा कथा स्थल से ग्रामीण इलाके के विभिन्न मंदिरों से होते हुए पुनः कथास्थल पर समाप्त हुई। कथाव्यास आचार्य अतुल जी महराज के निर्देशन में कलश यात्रा में मौजूद श्रद्धालु राधे कृष्ण के जयघोष में भी रमे दिखे। कलश यात्रा में निकाली गयी झांकी आकर्षण का विशेष केन्द्र रही। मुख्य यजमान कुन्ती देवी पत्नी स्वर्गीय त्रिभुवन नाथ दुबे ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। संयोजक ज्योति प्रसाद दुबे ने सभी के प्रति आभार जताया। सह संयोजन कुलदीप दुबे व रामेन्द्र दुबे ने किया। कलश यात्रा कार्यक्रम का संचालन सुधीर मिश्र ने किया। इस मौके पर आशीष दुबे, धर्मेन्द्र दुबे, विकास तिवारी, महेन्द्र तिवारी, राकेश कुमार शुक्ल, रामेन्द्र प्रसाद तिवारी, आदर्श दुबे, आदित्य दुबे, गन्गेन्द्र प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।