बीसलपुर: रामकथा सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर

0

 

विधान केसरी समाचार

बीसलपुर। वृंदावन धाम से पधारी कथावाचिका साध्वी रति दासी ने कहा कि राम कथा का अमृत मान करने से अच्छे संस्कार मिलते हैं। जीवन को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।  कथावाचक नगर के बेनी राम मंदिर में राम कथा सुना रही थीं। उन्होंने कहा कि राम कथा जीवन को सार्थक बनाने वाली अमृत कथा है। उन्होंने भगवान राम के सुंदर लीलाओं से पूर्व मनु सतरूपा के जन्म से लेकर राम को पाने के लिए वर्षों किए गए तप और वरदान में दोनों ने एक मत में भगवान से भगवान को मांगने आदि कथाओं का सुंदर वर्णन किया। कहा कि जिस परिवार ने राम नाम के रस का पान कर लिया उसके लिए जीवन के सारे रसों के स्वाद फीके पड़ जाते है। राम कथा सुनने से जीवन सार्थक हो जाता है। राम नाम सुखदाई है। राम कथा सुनने से परिवारों में सुख शांति समृद्धि बनी रहती है।