कन्नौज: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई का हुआ गठन, बिना ब्याज सरकार दे रही है पाँच लाख का लोन
विधान केसरी समाचार
छिबरामऊ/कन्नौज। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा छिबरामऊ नगर इकाई का गठन किया गया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राज शर्मा ने जानकारी दी बिना ब्याज के सरकार पाँच लाख तक का लोन दे रही है उन्होंने बताया कि उद्योग व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं के साथ साथ उन्हें सरकारी सुबिधाओ के प्रति जागरूक करना है ।
नगर कार्यकारिणी के नामो की घोषणा करते हुए जिला महामंत्री नीरज मिश्रा ने बताया कि आशु तिवारी को नगर प्रभारी, रजत त्रिपाठी को नगर अध्यक्ष, धर्मेंद्र सविता महामंत्री, हर्देश शुक्ला उपाध्यक्ष, रामू वर्मा कोषाध्यक्ष, देवेश दीक्षित मंत्री, सुनील चतुर्वेदी संरक्षक, सोनू कौशल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष पांडे उपाध्यक्ष इसी प्रकार युवा व्यापारी वर्ग में अर्पित मिश्रा को अध्यक्ष, शिवम, निशांत और शरद गुप्ता को उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौपा गया गौरव त्रिपाठी अमर के संचालन में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम को जिला संगठन मंत्री सोनू सिह, कुलदीप राणा, काउंसलर अशोक बाजपेयी ने संबोधित किया नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष रजत त्रिपाठी ने कहा कि संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप साप्ताहिक एवं मासिक स्तर पर नगर के व्यापारियों के लिए काउंसलिंग कैंप और सेमिनार आयोजित कराए जायेंगे इस अवसर पर धर्मेंद्र, श्याम, प्रवेश खंडेलवाल, राम नारायण, शरद सिंह, गुड्डू, सचिन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे ।