दिल्ली में अगले 2 दिन तक कैसा रहेगा मौसम? यहां पढ़ें

0

 

देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। सड़कों पर घना कोहरा छाया हुआ है और हाल ही में बारिश भी देखने को मिली थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। इस कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई और यातायात काफी स्तर तक बाधित हुआ। अब मौसम विभाग ने ये भी बता दिया है कि आने वाले दो दिनों यानी शनिवार और रविवार को राजधानी दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा।

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार 17 जनवरी की तारीख को भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ये तापमान जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। वहीं, शुक्रवार का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिन में कोहरा छाए रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में दिल्ली में आगामी दो दिनों के लिए मौसम का अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में शनिवार को बहुत घना कोहरा और रविवार को भी घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है।

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 294 पर दर्ज किया गया है जो कि खराब श्रेणी में आता है। आपको बता दें कि 0 से 50 के बीच AQI को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच AQI को गंभीर श्रेणी में माना जाता है