दिनेश पाण्डेय ब्यूरो
जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित व गणेश जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शादी समारोह कार्यक्रम का किये शुभारभ।
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह के निर्देशन में जनपद के चारों विधान सभाओं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत शुक्रवार को धूम-धाम के साथ ही धार्मिक रीति-रिवाजों से 653 जोड़ों की सरकारी खर्चे पर शादी सम्पन्न हुईं। जिलाधिकारी ने शादी समारोह को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु तहसीलवार सम्बन्धित नोडल अधिकारी नामित करते हुए जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। डायट परिसर में उमरौरा में आयोजित सामुहिक विवाह में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व मुख्य विकास अधिकरी जागृति अवस्थी द्वारा दीप प्रज्जवलित व गणेश जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शादी का शुभाम्भ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने शादी पाण्डाल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा भी लिये, शादी समारोह में भोज का भी आयोजन किया गया था, शादी समारोह की तैयारी वर व वधु पक्ष द्वारा धार्मिक रीति-रिवाज के साथ की गयी। बाकायदे बारात आयी, बारात का स्वागत किया गया, वर व वधु पक्ष के लोगों का सेवा सत्कार किया गया। तहसील राबर्ट्सगंज में कुल 148 जोड़ों की शादी सम्पन्न करायी गयी, जिसमें 01 मुस्लिम जोड़ा शामिल रहे। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, परियोजना अधिकारी आर0एस0 मौर्या, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी किरन देवी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें। इसी प्रकार से तहसील घोरावल में केवलीमय देवरी में 183 जोड़ों की शादी सम्पन्न करायी गयी, जिमसें 01 मुस्लिम जोड़ा शामिल रहें। इसी प्रकार से तहसील ओबरा के चोपन स्थित रेलवे ग्राउण्ड में 63 जोड़ों की शादी सम्पन्न करायी गयी, इस दौरान ब्लाक प्रमुख चोपन लीलावती देवी, संजीव तिवारी, नोडल अधिकारी के रूप में जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहें। इसी प्रकार से तहसील दुद्धी के भाऊराव देवरस महाविद्यालय दुद्धी में 259 जोड़ों की शादी सम्पन्न करायी गयी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहें। इस दौरान वर-वधू के साथ ही आये बारातियों व घारातियों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान शादी के कन्या को 35 हजार रूपये बैंक खाते के माध्यम से आन्तरिक की जायेगी, 10 हजार रूपये का सामग्री (बिछिया, कपड़ा, पायल चांदी के तथा 07 बर्तन), 6 हजार रूपये कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, फर्नीचर, पेयजल, पण्डाल, पूजन सामग्री एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी थी।