प्रतापगढः मनायी गयी पूर्व प्रधानाचार्य पारसनाथ शुक्ल की पुण्यतिथि, संस्कृत के संवर्धन पर दिया गया जोर

0

 

विधान केसरी समाचार

लालगंज/प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर क्षेत्र के डांड़ी गांव में संस्कृत विद्वान एवं पूर्व प्रधानाचार्य स्व. पारसनाथ शुक्ल की पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम में संस्कृति एवं संस्कृत शिक्षा की महत्वतता पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मणपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. राकेश सिंह एवं रूरल बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने स्वर्गीय शुक्ल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। आचार्य पारसनाथ तिवारी तथा आचार्य देवेश शास्त्री एवं आचार्य वासुदेव शास्त्री ने स्व. शुक्ल के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा के संवर्धन में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ब्राहमण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. शिवशंकर तिवारी सोहगौरा ने कहा कि भारतीय संस्कृति के पुनरोत्थान हेतु कर्मकाण्ड को मजबूत बनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम का संयोजन साहित्यकार समाजसेवी संजयमणि शुक्ल व संचालन प्रो. शेषमणि शुक्ल ने किया। इस मौके पर डॉ. शेषधर त्रिपाठी, शिवांश मिश्र, शरद शुक्ला, मदनमणि शुक्ला, अधिवक्ता देवी प्रसाद मिश्र, अजय पाण्डेय, चंद्रशेखर तिवारी, उमेश तिवारी, साहित्यकार अनूप त्रिपाठी, विनोद सिंह, दिनेश सिंह, राकेश त्रिपाठी, सुरेश मिश्र मदन, राहुल मिश्र, गौरीशंकर त्रिपाठी आदि रहे।