सोमवार को इतने बजे तक रहेगा सुकर्मा योग और हस्त नक्षत्र, जानें शुभ मुहूर्त

0

 

20 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि सोमवार सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। 20 जनवरी को देर रात 2 बजकर 52 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही सोमवार रात 8 बजकर 30 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

20 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • माघ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि- 20 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी
  • सुकर्मा योग- 20 जनवरी 2025 को देर रात 2 बजकर 52 मिनट तक
  • हस्त नक्षत्र- 20 जनवरी को रात 8 बजकर 30 मिनट तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 08:34 से सुबह 09:53 तक
  • मुंबई- सुबह 08:39 से सुबह 10:02 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 08:39 से सुबह 09:57 तक
  • लखनऊ- सुबह 08:17 से सुबह 09:37 तक
  • भोपाल- सुबह 08:26 से सुबह 09:47 तक
  • कोलकाता- सुबह 07:41 से सुबह 09:03 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 08:45 से सुबह 10:06 तक
  • चेन्नई- सुबह 08:02 से सुबह 09:28 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:13 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:50 pm