मिर्जापुर: अब विकास कार्य के बल पर ही चुनाव जीतना संभव – विधायक अनुराग सिंह
विधान केसरी समाचार
नरायनपुर/मिर्जापुर। स्थानीय विकास खंड के अन्तर्गत बैकुंठपुर स्थित बंद रेलवे फाटक से चकबंदी कार्यालय होते हुए वाराणसी-मिर्जापुर मुख्य मार्ग तक नव निर्मित आरसीसी मार्ग का लोकार्पण रविवार को चुनार विधायक अनुराग सिंह ने फीता काटकर किया। उक्त आरसीसी मार्ग का निर्माण 74.5 लाख की लागत से कराया गया।
इस दौरान विधायक चुनार अनुराग सिंह ने कहा कि चुनार क्षेत्र का विकास का चर्चा आस-पास के विधानसभा क्षेत्रो में होती रहती है। विकास कार्य के बल पर ही जीत सम्भव होती है। विधायक निधि से हटकर पिछले तीन वर्ष में आठ करोड़ रुपया का विकास कार्य नरायनपुर मंडल में कराया गया। नब्य काशी के तहत मिर्जापुर को जोड़ने का कार्य कराया जिससे औद्योगिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।रींग रोड में चुनार विधान सभा को जोड़ने का प्रयास कर चुनार को आधुनिक क्षेत्र बनाने का प्रयास किया है।अंडर पास मार्ग को बनवाने व नरायनपुर को नगर पंचायत बनवाने का आश्वासन दिया।
इसके पूर्व विधायक चुनार ने भूमि पूजन के बाद शिलापट्ट का अनावरण किया। व्यापार मंडल नरायनपुर ने अंडर पास मार्ग बनवाने का ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह व संचालन मिथिलेश पाठक ने किया।
इस दौरान डा.विजय सिंह,सुमित जायसवाल,प्रभाल सिंह,रामलखन सिंह,शिव जायसवाल,हरदेव सिंह, गोबिंद शंकर ओझा,डा.प्रवीण पटेल,डा.अजीत सिंह,राजेश चैधरी,बाबा बिन्देश ओझा,आशीष जायसवाल,अनुपमा सेठ,प्रधान दीपक प्रजापति,अजय जायसवाल,दिनेश चैरसिया,बिलाल अहमद आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।