बुधवार को रखा जाएगा कालाष्टमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

0

 

22 जनवरी को आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगी।आज देर रात 2 बजकर 34 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज कालाष्टमी मनायी जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

22 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • माघ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि- 22 जनवरी 2025 को दोपहर बाद 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगी
  • धृति योग- 22 जनवरी 2025 को  पूरा दिन पार कर देर रात 4 बजकर 36 मिनट तक
  • स्वाती नक्षत्र- 22 जनवरी को देर रात 2 बजकर 35 मिनट तक
  • व्रत-त्योहार- 22 जनवरी को कालाष्टमी का व्रत रखा जाएगा, इस दिन भगवान शिव के भैरव रूप की पूजा की जाती है

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:33 से दोपहर 01:52 तक
  • मुंबई- दोपहर 12:50 से दोपहर 02:14 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:34 से दोपहर 01:53 तक
  • लखनऊ- दोपहर 12:18 से दोपहर 01:38 तक
  • भोपाल- दोपहर 12:32 से दोपहर 01:54 तक
  • कोलकाता- दोपहर पहले 11:48 से दोपहर 01:10 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:51 से दोपहर 02:13 तक
  • चेन्नई- दोपहर 12:20 से दोपहर 01:47 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:13 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:51 pm