सैफनीः सविंधान गौरव अभियान को लेकर हुई बैठक
विधान केसरी समाचार
सैफनी। मंगलवार को सैफनी नगर के मौहल्ला जाटवान में सभासद हंसराज जाटव के आवास पर संविधान गौरव अभियान को लेकर गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए मुख्य अतिथि चैधरी संजय सिंह ने कहा भाजपा सरकारों ने हमेशा संविधान एवम संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का गौरव बढ़ाने का काम किया है।संगोष्ठी में नवयुक्त भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए कहा की 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों ने संविधान को लेकर अफवाह फैलाने का काम किया।संगोष्ठी में सभासद हंसराज, गौरव भटनागर, राजेश वाल्मीकि, वसीम अहमद अंसारी आदि लोगों ने संगोष्ठी में भाग लिया।