बीसलपुर: शैक्षिक प्रदर्शनी में छात्रों ने मॉडल प्रस्तुत कर किया अपने हुनर का प्रदर्शन

0

 

विधान केसरी समाचार

बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर में सुभाष जयंती के अवसर पर शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ सुशील कुमार साहनी प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर, विद्यालय के प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पअर्चन कर किया। इसके पश्चात प्रदर्शनी का उदघाटन डॉ सुशील कुमार साहनी ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि डॉ सुशील कुमार साहनी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मॉडलों की तारीफ करते हुए छात्र छात्राओं से कहा कि आपको यहां पर ही नहीं रूकना है, वल्कि आगे जाकर और अधिक कीर्तिमान स्थापित करने है।

उन्होंने बीच बीच में छात्रों को जानकारी देते हुए नवाचार करने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र छात्राओं द्वारा हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर, कला, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, नैतिक शिक्षा, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषय पर आधारित 500 मॉडल तैयार किए गए थे। जिनका अवलोकन अभिभावक, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों, गणमान्य व विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में भैया बहनों द्वारा डायनेमो, जनरेटर, विंड मिल, इनवर्टर, चंद्रयान 3, ज्वालामुखी, क्रिया प्रतिक्रिया, श्वसन तंत्र, जलवायु, मानव उत्सर्जन तंत्र, पाचन तंत्र, सेंसर से संबंधित मॉडल और विभिन्न प्रकार के इनोवेटिव मॉडल प्रस्तुत किए गए। वहीं निर्णायक मंडल में विभिन्न विषयों से कालीचरण गंगवार पूर्व प्रधानाचार्य एसआरएम, टीएचखान, राजकुमार, बालकृष्ण मिश्रा, विमल अग्निहोत्री, मनोज दुबे, राजेश कुमार, विजय यादव, ज्योति वर्मा एवं शशि सौरभ रहे। निर्णायक मंडल ने विभिन्न मॉडलों का अवलोकन करते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया। मॉडल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में हिंदी मे आरात्रिका मिश्रा, अंग्रेजी में कृष्णा गुप्ता, गणित में अजय वर्मा एवं अवनीश, विज्ञान में समीर पटेल, सामाजिक विज्ञान में हर्ष मोहन दुबे एवं एंजेल अग्रवाल, कंप्यूटर में आराध्या, नैतिक शिक्षा में मयंक प्रताप, शारीरिक शिक्षा में अंशू गंगवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में हिंदी में आरोही, अंग्रेजी में विकास वर्मा, गणित में साक्षी मौर्य, दिव्यांश गंगवार दुर्वेश एवं खुशी पाठक, विज्ञान में म्यूज त्रिपाठी, सामाजिक विज्ञान में दिव्यांश, भौतिक विज्ञान में निशांत दिवाकर, रसायन विज्ञान में शिवेक एवं जीव विज्ञान में अनुष्का और अंशी, कंप्यूटर में प्रांजल, नैतिक में अमन गंगवार, शारीरिक में कार्तिक गंगवार और तनिष्का सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने अतिथियों का परिचय कराया एवं प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में समझ और जागरूकता बढ़ती है। बच्चों के अंदर की सोच को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का संचालन श्रीधर शर्मा ने किया। मॉडल प्रतियोगिता प्रमुख आचार्य श्रीधर शर्मा एवं नवेंद्र कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अर्चना चैहान, डॉ सर्वेश अग्रवाल, ब्रह्म औतार अग्रवाल, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य हरीश चंद्र शर्मा, वरिष्ठ आचार्य जनार्दन मिश्रा, दिनेश पाल, भगत सिंह, नारायण सिंह रावत, राकेश सिंह, सुरेन्द्र कुमार, संजीव कुशवाह, अशोक पाण्डेय, महेंद्र पाल, सौरभ प्रकाश, प्रमोद अग्निहोत्री, अनिल वर्मा, विनीत, अभिषेक एवं मोहित रस्तोगी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।