बीसलपुर: छात्रा अंजली सिंह बनी मिस ग्रांड उत्तर प्रदेश

0

 

विधान केसरी समाचार

बीसलपुर। फर्रुखाबाद में हुए युवा महोत्सव 2025 में बीसलपुर नगर की छात्रा अंजली सिंह ने मिस ग्रैंड उत्तर प्रदेश का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन कर दिया। बीसलपुर पहुंचने पर उनका अभिनंदन किया गया। नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी लेखपाल स्वर्गीय रामचरन लाल की पुत्री छात्रा अंजली सिंह गगवार बाला देवी रोशन लाल कॉलेज आफ हायर एजुकेशन महाविद्यालय की एमए की छात्रा है। उन्होंने फर्रुखाबाद युवा महोत्सव 2025 की ब्यूटी विन ब्रेन प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें वह मिस ग्रांड उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता में विजेता रही। उन्हें समारोह में सम्मानित किया गया। बीसलपुर पहुंचने पर उनका अभिनंदन हुआ। इस प्रतियोगिता में गोरखपुर की अनु सिंह मिस उत्तर प्रदेश व बलिया की प्रगति मिश्रा उत्तर प्रदेश की प्रिंसेस बन गई। फर्रुखाबाद के ओम शुक्ला मिस्टर मॉडल फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद के लक्ष्य कश्यप मिस्टर फर्रुखाबाद प्रिंस, फर्रुखाबाद के अनुज दुबे मिस्टर ग्रांड फर्रुखाबाद, के रायल अग्निहोत्री मिस्टर फर्रुखाबाद घोषित किए गए। फर्रुखाबाद की रिया सिन्हा मिस फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद की शिल्पी गौतम फर्रुखाबाद की प्रिंसेज घोषित की गई। फर्रुखाबाद के अभय तिवारी को मिस्टर कानपुर रीजन, फर्रुखाबाद के अभिषेक कटियार को मिस्टर कानपुर रीजन का प्रिंस एवं फर्रुखाबाद के शिवांक सिंह को मिस्टर मॉडल कानपुर रीजन का खिताब हासिल हुआ। फर्रुखाबाद के रितम कुलश्रेष्ठ मिस्टर उत्तर प्रदेश, फर्रुखाबाद के आदर्श श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के प्रिंस घोषित किए गए। इटावा की रश्मि चैहान कानपुर रीजन की मिस बन गई। गोरखपुर की अनु सिंह मिश उत्तर प्रदेश व बलिया की प्रगति मिश्रा प्रदेश की प्रिंसेज घोषित की गई। सोनभद्र की अलका केसरी मिश उत्तर प्रदेश (अर्थ) वाराणसी की कशिश पटेल मिश प्रिंटी उत्तर प्रदेश का खिताब मिला। अयोध्या की प्रीति राजपूत मिश मॉडल उत्तर प्रदेश, लखनऊ की कृषिका यादव मिस प्रिंटी इंडिया, मध्य प्रदेश सिंगरौली की निधि तिवारी मिस इंडिया, प्रयागराज की सौम्या कश्यप मिस टीन उत्तर प्रदेश, कुशीनगर की सिद्धि चैहान मिश टीन इन इंडिया एवं फर्रुखाबाद की कंचन पालीवाल मिसेज घोषित की गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, पूर्व सपा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य, पुष्पेन्द्र यादव, संदीप शर्मा, हर्ष दुबे, आदि प्रमुख रूप से रहे।