उन्नाव: बेटियों के लिए प्रज्ञा बनी मिशाल

0

 

विधान केसरी समाचार

उन्नाव। जिले के सफीपुर निवासी प्रज्ञा आम लड़कियों के लिए मिशाल है। उन्नाव जनपद के सफीपुर तहसील के एक  छोटे से गांव पीखी की रहने वाली प्रज्ञा गौतम किसी शोहरत की मोहताज नहीं है। प्रज्ञा गौतम उन लड़कियों के लिए एक मिशाल है जो मायानगरी में अपनी पढ़ाई  मेहनत और शोहरत के दम पर  आगे बढ़ रही है।  प्रज्ञा ने पताल लोक और साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में अपने बेहतर अभिनय से जिले का नाम रोशन किया है। आज राष्ट्रीय बालिका के दिवस के अवसर पर विधान केसरी संवाददाता से फोन पर हुई बातचीत में अभिनेत्री प्रज्ञा गौतम ने कहा की  बालिका दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमें हर दिन लड़कियों की शक्ति, समान अधिकार और अवसरों का सम्मान करने की प्रेरणा देता है। आज के समय में हर लड़की को अपनी उड़ान भरने का हक है, चाहे वह शिक्षा में हो, खेलों में हो, या किसी भी अन्य क्षेत्र में हमें यह समझने की जरूरत है कि लड़कियाँ केवल घर की चार दीवारों में सिमटी हुई नहीं हैं, बल्कि वे समाज को सुधारने और उसकी प्रगति में अहम भूमिका निभा सकती हैं।