कन्नौज: जनपदीय अधिकारियों ने सम्पूर्ण कारागार का संयुक्त रूप से किया निरीक्षण
विधान केसरी समाचार
कन्नौज। शुक्रवार को जनपदीय अधिकारियों तथा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार के सभी अहातों की बैरकों में निरूद्व बंदियो (पुरूष व महिला) से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में पूछतॉछ की गयी, बैरकों की तलाशी करायी गयी, तलाशी के दौरान कोई निषिद्व वस्तु नहीं पायी गयी। जनपदीय अधिकारियों द्वारा बंदियों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध मंे, भोजन, पानी, रहने, दिन/रात्रि शौचालय व किसी के द्वारा उत्पीड़न आदि किये जाने, वकील न मिलने, मुलाकात तथा उपचार आदि से सम्बन्धित समस्याओं के सम्बन्ध में पूॅछतॉछ की गयी परन्तु किसी भी बंदी द्वारा कारागार से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही बतायी गयी।
मुलाकात करने आये बंदियांे के परिजनों से भी वार्ता कर मुलाकात में किसी भी प्रकार की होेने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी परन्तु उनके द्वारा मुलाकात में किसी भी प्रकार कोई परेशानी नहीं बतायी गयी। पाकशाला का भी निरीक्षण किया गया। बनाये गये भोजन को चेक किया गया। गुणवत्ता संतोषजनक पायी गयी। कारागार में पर्याप्त सफाई पायी गयी। निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े उपकरणों विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरें की क्रियाशीलता को देखा गया। सभी उपकरण क्रियाशील मिले। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह बीमार बंदियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये। कारागार में निरूद्ध वृद्ध व अशक्त बंदियों पर विशेष निगरानी रखे तथा उनका नियमित रूप से परीक्षण कर समुचित उपचार करना सुनिििश्चत करे। निरीक्षण के समय किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं पायी गयी। कारागार का कार्यालय भी व्यवस्थित पाया गया। निरीक्षण के दौरान जनपदीय अधिकारियों द्वारा कारागार को सुगमतापूर्वक संचालन हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण में जिला मजिस्टेट व पुलिस अधीक्षक जनपद-कन्नौज के साथ पुलिस बल व अधीक्षक मो अकरम खॉ, कारापाल विजय कुमार शुक्ला, उपकारापाल रामबहाल दुवे, उपकारापाल उर्मिला सिंह, चिकित्साधिकारी डा इफराक हुसैन, प्रभारी मुख्य कार्यालय पंकज कटियार के साथ सभी प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित थे।