मिर्जापुर: पीडब्लूडी की लापरवाही से सड़क बना नाला

0

विधान केसरी समाचार

ड्रमंडगंज/मिर्जापुर। स्थानीय बाजार स्थित अति व्यस्त गड़बड़ा रोड है,यह रोड हलिया तक जाता है इसी रोड पर क्षेत्र का प्रसिद्ध शक्तिपीठ गड़बड़ा धाम है। हजारों यात्री इसी रोड से होकर गुजरते हैं। बाजार के तिराहे पर पीडब्लूडी की लापरवाही से सड़क पर नाला बन गया है,सड़क के दोनों किनारो पर नाला बना हुआ है जिसका निकास कहीं भी नहीं है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। बरसात का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस जाता है जब नाले में पानी भर जाता है तो वह रोड से गुजरने लगता है इसी बदबूदार गंदगी भरे पानी से होकर यात्री एवं स्थानीय निवासी हजारों की संख्या में आते जाते हैं। दुर्घटना की पूरी संभावना बनी हुई है,दो पहिया और चार पहिया वाहन गुजरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त भी हुए हैं। इस समस्या के संबंध में स्थानीय ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संजीव केसरी,समाजसेवी तारकेश्वर केसरी ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि से लेकर के शासन व प्रशासन के अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शायद प्रशासन को किसी बड़े दुर्घटना का इंतजार है। इस कारण क्षेत्रीय निवासियों में भारी आक्रोश है,स्थानीय निवासी प्रशासन से मांग करते हैं कि अभिलंब जन समस्या का समाधान किया जाए।