लखनऊ: 1.200 हेक्टेयर सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त करी गई
विधान केसरी समाचार
लखनऊ। राजधानी के बिजनौर, सरोजनी नगर में मण्डलायुक्त एवं नगर आयुक्त नगर निगम, इन्द्रजीत सिंह के निर्देशन में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव द्वारा गठित टीम ने उक्त ग्राम की गाटा संख्या एंव क्षेत्रफल क्रमशः 103ध्0.101हे०, 106सध्0.140 हे०, 1919सध् 1.075हे० जो राजस्व अभिलेखों में ऊसर, तालाब खाते के रूप में दर्ज है तथा नगर निगम में निहित सम्पत्ति है, से अवैध अतिक्रमण हटवा दिया गया। उक्त मिनजुमला भूमि में विधिक विभाजन कराये बिना कतिपय स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से सड़क बना व प्लाटिंग करके सरकारी भूमि को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था। उक्त कार्यवाही नगर निगम व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर की गई। उपजिलाधिकारी सरोजनी नगर डॉ० सचिन कुमार वर्मा व नगर निगम के प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति संजय यादव के निर्देशन में तहसीलदार अरविन्द पाण्डेय द्वारा उपलब्ध कराई गई टीम ने उक्त कार्यवाही की। टीम का नेतृत्व नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। कार्यवाही में सहयोग हेतु नगर निगम राजस्व निरीक्षक अविनाश चंद्र तिवारी एवं लेखपाल मृदुल मिश्र, अनूप गुप्ता व क्षेत्रीय लेखपाल आदेश शुक्ला एवं थानाध्यक्ष – बिजनौर द्वारा उपलब्ध कराई गयी पुलिस बल व नगर निगम की ई०टी०एफ० टीम उपस्थित रही।उक्त भूमियों को अतिक्रमण मुक्त कराते समय कतिपय स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया गया, किंतु शांतिपूर्ण ढंग से कार्यवाही संपादित करा दी गई। उक्त कार्यवाही से बेशकीमती भूमि कुल 1.200हे० अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराई गई।