कन्नौज: पांच दिवसीय धम्म प्रवचन एवं ध्यान साधना शिविर का आज अन्तिम दिन
विधान केसरी समाचार
छिबरामऊ/कन्नौज । गौतम बुद्ध सांस्कृतिक स्थल अल्पसंख्यक ट्रस्ट एवं संकस्या त्रिरत्न फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थान गौतम बुद्ध सांस्कृतिक स्थल बुद्ध विहार, डॉ अंबेडकर पार्क बड़ेपुर में आयोजित किया गया कार्यक्रम में आदरणीय धम्मचारी पदमबीर सर विवेक रतन जी एवं गाजियाबाद से श्रद्धाबज्जरी ने धर्म प्रवचन व ध्यान के बारे में महिलाओं व पुरुषों को पाठ पढ़ाया। आज ध्यान साधना शिविर के अंतिम दिन की पूर्व संध्या पर विशेष पूजा की गई जिसमें महाकुंभ प्रयागराज में भगदड़ के दौरान मरने वाले श्रद्धालुओं को उनको शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं घायलों को जल्द स्वस्थ लाभ होने की तथागत भगवान बुद्ध से मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र नागपुर से पधारे आचार्य पद्मवीर जी ने बताया कि जब ध्यान की अवस्था में हम बैठते हैं तो हमारा शरीर एकदम शांत अवस्था में हो मन में तनाव न हो और अपनी स्वांस के ऊपर ध्यान दें सांस हमारे अंदर जा रही है बाहर जा रही है इसी पर हमको ध्यान देना है मां हमारा चंचल होता है यह एक बंदर की तरह होता है कभी यहां तो कभी वहां उछलता है लेकिन हमको इस पर ध्यान नहीं देना है। जब भी हमारा मन इधर-उधर जाता है तो हमको उस पर ना जाकर अपने स्वांस पर ध्यान देना है। शुरुआत में ऐसा होता है लेकिन जब हम प्रति दिन ध्यान करेंगे तो हमको अभ्यास हो जाएगा।
ध्यान करने से मन में शांति मिलती है और जब मन बस में होता है तो हमको सभी चीज प्यारी लगती हैं। हमको गुस्सा नहीं आएगी हमसे गलत कार्य नहीं होंगे। प्रतिदिन की भांति सर्वप्रथम भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती अगरबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए गए और पूज्य बौद्ध भिक्षु कमलबोधी ने पूजा वंदना कराई। श्रद्धाबजी और सुजाता गोतमी ने महिलाओं को और बच्चों को उनके आत्मनिर्भर बनने व वास्तविक जीवन जीने की कला के बारे में सिखाया। दीपक प्रकाश शाक्य अध्यापक ने शाम का प्रसाद खीर दान किया। आज प्रातः 10रू00 बजे कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम व्यवस्थापक तीर्थराज बौद्ध प्रबंधक/सचिव गौतम बुद्ध सांस्कृतिक स्थल अल्पसंख्यक ट्रस्ट बड़ेपुर ने कार्यक्रम में शामिल सभी उपासको श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। संतोष प्रिया बौद्ध प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ मनोज कुमार गणेश चंद बौद्ध श्रीमती शांति देवी सदस्य ग्राम पंचायत सिकंदरपुर निगोह, गुड्डी देवी मीरा देवी बिजमा देवी गंगा श्री आनंद कुमार सुरेश चंद शाक्य बौधाचार्य फतेहचंद शाक्य श्री कृष्णा शाक्य पूर्व प्रधानाध्यापक सुमित कुमार शाक्य जदुनाथ सिंह शाक्य सोबरन सिंह शाक्य प्रहलाद सिंह साहिल कुमार यस सिंह करुणा बौद्ध रेखा देवी हिना शाक्य नीरज कुमार शाक्य अध्यापक रितिक रामचंद्र जागेश्वर दयाल शाक्य राजेंद्र सिंह सुरेश चंद शाक्य सतीश चंद्र शाक्य ममता देवी शाक्य सपना शाक्य अंजलि शाक्य हिना अजीत कुमार शाक्य मुंशीलाल प्रेमचंद गिरिजा शंकर राम बेटी आदि लोग मौजूद रहे।