कन्नौज: संवैधानिक अधिकारयात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री का शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत
विधान केसरी समाचार
छिबरामऊ/कन्नौज। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमदल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद का शहर में पूर्वी बाईपास से लेकर पश्चिमी बाईपास तक जोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया गया और संवैधानिक अधिकार यात्रा के रूप में पैदल यात्रा निकाली।
ग्राम प्रधान बबलू बाथम निषाद पार्टी के जिला संयोजक के नेतृत्व में हजारों की संख्या में झंडा बैनर बाइक फोर व्हीलर गाड़ियों के साथ कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का फूल मालाओं से स्वागत हुआ जिस पर कैबिनेट मंत्री गदगद दिखे।
ग्राम प्रधान बबलू बाथम निषाद पार्टी के जिला संयोजक के नेतृत्व में पूर्वी बाईपास से लेकर जगह-जगह शहर के अंदर कैबिनेट मंत्री का बैंड बाजों के साथ स्वागत किया हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष दिखे गुरसहायगंज से लेकर छिबरामऊ तक बाइक से मंत्री जी बबलू बाथम प्रधान के साथ रोड शो किया इसी क्रम में छिबरामऊ ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि बादाम सिंह पाल ने पूर्वी बाईपास पर माला पहनकर मंत्री जी का स्वागत किया निषाद पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया जिस पर हर कार्यकर्ता मंत्री जी से अपना आशीर्वाद लिया और कहा कि अपनी पार्टी को मजबूत करो आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लो आने वाला समय 2027 में चुनाव होने वाला है और निषाद पार्टी से ज्यादा से ज्यादा विधायक पहुंचे हिस्सेदारी मिलेगी कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद पूर्वी बाईपास से लेकर सोरिख तिराहा तालग्राम तिराहा पीपल चैराहा पश्चिमी बाईपास फर्रूखाबाद चैराहा आदि जगह पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।