लखनऊः महिला से छेडखानी व दुराचार का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार 

0

 

विधान केसरी समाचार

लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट ठाकुरगंज पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ व दुराचार करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर अभियुक्त अहमद निशात तैय्यबी पुत्र मंजूर अहमद नि0-442ध्686 जनरैलगंज राधाग्राम थाना ठाकुरगंज लखनऊ उम्र 54 वर्ष के विरूद्ध वादिनी मुकदमा के साथ दिनांक 25.12.2024 को सुबह उसकी क्लीनिक पर आकर छेडखानी व दुराचार का प्रयास करने तथा धमकी देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-0045ध्2025 धारा-69ध्75(2)ध्351(3) बीएनएस थाना ठाकुरगंज लखनऊ पंजीकृत कराया गया था। वहीं दोनो एक दूसरे से पहले से ही परिचित है, अभियुक्त पेशे से डाक्टर है व उसकी क्लीनिक रामगंज तिराहे पर स्थित है, इसी का फायदा उठाकर अभियुक्त नें वादिनी मुकदमा के साथ घटना कारित की थी। उक्त घटना का ठाकुरगंज पुलिस टीम द्वारा संज्ञान लिया गया और आज दिनांक 03.02.2025 को अभियुक्त अहमद निशात तैय्यबी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।