कन्नौज: भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ना संगठन की है विचारधारा – पुष्पेन्द्र सिंह राठौर
विधान केसरी समाचार
गुरसहायगंज/कन्नौज। स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण। हर्षाेल्लास के साथ मनाया संगठन का चैथा स्थापना दिवस।
बुधवार को नगर गुरसहायगंज स्थित च्ॅक् बंगला के सामने एच०पी० गैस एजेंसी के निकट भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) का कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मनाया संगठन का चैथा स्थापना दिवस।
स्थापना दिवस के अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष संदीप पाठक द्वारा किया गया। कार्यकर्ताओं ने हर्षाेल्लास के साथ राहगीरों एवं वाहनों की सवारियों को मिष्ठान वितरण किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने बताया कि 04 वर्ष पूर्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे जी द्वारा किसानों के उत्थान एवं उनके हक व अधिकारों को दिलाने के लिए संगठन की नींव रखी गई थी। संगठन के उद्देश्यों के अनुसार निरंतर प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों संघर्षरत है। प्रत्येक कार्यकर्ता किसानों के हक व अधिकारों की लड़ाई के साथ-साथ समाज व सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचारों के विरुद्ध भी निडरता से संघर्षरत है। तथा लगातार संगठन किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आंदोलन व धरना करता रहता है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) जिन्दाबाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कुलदीप पाण्डेय जिन्दाबाद के जोरदार नारे भी लगाए।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष योगेश सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष अन्नू यादव, तहसील मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, नगर प्रभारी विपिन कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष तालग्राम नीलू यादव, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष युवा मोर्चा सनुज यादव, नगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अफजल खान व इकलाख कुरैशी, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी अनुज गुप्ता, नगर प्रमुख महासचिव आयुष राठौर, नगर महासचिव अहद अहमद, ब्लॉक उपाध्यक्ष मंगल सिंह, नगर महामंत्री शादाब वारसी, नगर सचिव पवन दिवाकर व अमन गुप्ता, ब्लॉक सचिव रामदत्त राजपूत सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।