लखनऊः गोगतीनगर विस्तार में हुई सड़क दुर्घटना, युवक व युवती की हुई मौत

0

विधान केसरी समाचार

लखनऊ। लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में बुधवार देर रात करीब देर रात्रि समय करीब 12,30 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थाना क्षेत्र में स्थित शालीमार वन वर्ड के अंदर बन रही बिल्डिंगों के निर्माण कार्य में लगे ट्रक डंपर नच41ंज3223 से एक मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो गया है जिसमें बाइक सवार एक लड़का और लड़की घायल हो गए हैं, जिन्हें शालीमार वन वर्ड के लोग और लड़की के घर वाले राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर गए हैं। सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा जांच की गई तथा मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का अवलोकन किया गया, समय लगभग 11.30 बजे रात्रि सड़क पर मुड़ रहे डंपर में मोटरसाइकिल सवार तेजी से अनियंत्रित होकर बाइक लेकर उक्त ट्रक में टकराते हुए दिखाई दिया। वहीं डा0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर थाना स्थानीय पुलिस जानकारी की गई तो पता चला कि उक्त बाइक सवार लड़की और लड़के को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया जानकारी हुयी कि मृतक लड़की का नाम मानसी राजपूत पुत्री जुगनू राजपूत निवासी ग्राम बाग मऊ थाना गोमती नगर विस्तार उम्र लगभग 20 वर्ष व मृतक लड़के का नाम जोसिन पुत्र अच्छे निवासी ग्राम मलेशिया मऊ थाना गोमती नगर विस्तार उम्र लगभग 19 वर्ष है। मृतक के परिजन सूचना पर मौके पर मौजूद हैं। ’मृतकों के शव का नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक डंपर का पुलिस हिरासत में लेकर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।