कौशाम्बीः यमुना किनारे शौच को गई किशोरी की डूबकर मौत

विधान केसरी समाचार

कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा कोतवाली अंतर्गत बडहरी के पास शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर यमुना किनारे शौच को गई किशारी का पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गोताखारों की मदद से शव को यमुना नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

खपटीहा गांव में रह रही किशोरी ननकी शुक्रवार की सुबह हर दिन की तरह यमुना नदी किनारे शौच के लिए गई थी। जैसे ही वह यमुना में पानी लेने के लिए पहुंची कि उसका पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चली गई। जब तक वह संभल पाती तब तक उसकी डूबकर मौत हो गई। उधर आसपास रहे लोगों की जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोरी के शव को बाहर निकाला। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम का माहौल व्याप्त रहा।