कन्नौज: रामनवमी पर निकाली जा रही शोभायात्रा में माहौल बिगाड़ने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विधान केसरी समाचार
कन्नौज। रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान दो वर्गों में धक्का मुक्की हो गई थी। श्रद्धालुओं ने हाथों से झंडा छीनकर फाड़ने का आरोप लगाकर धरना प्रदर्शन भी किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुये दोषियों पर कार्यवाही करने की बात कहकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराते हुये शोभायात्रा को संपन्न कराया था। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
बता दें कि बाबा गौरीशंकर कांवरिया सेवा मंडल के पदाधिकारी सुशील पांडे की ओर से बीते बुधवार की सायं रामनवमी पर राम जानकी मंदिर बड़ा बाजार से शोभायात्रा निकाली गई थी। शहर के कचहरी टोला मीर वैश्य टोला में जब शोभायात्रा पहुंची, तभी कुछ शरारती तत्व वहां स्थिति एक धार्मिक स्थल पर चढ़ गये और धक्का मुक्की हो गई। विवाद गहराया तो पुलिस बल भी मौके पर बड़ी संख्या में पहुंच गया, और हालत सामान्य कराये।शोभायात्रा में शामिल लोगों ने अराजक तत्वों पर झंडा छीनने का भी आरोप लगाते हुये सांप्रदायिक माहौल खराब करने की बात भी कही थी।
बता दें कि जिन लोगों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया उनको 100=100 रुपए दिये जाने और इमाम चैक पर चढ़ने की बात सामने आई है। हांलाकि इस पहलू की पुष्टि नहीं हो सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुये एसपी अमित कुमार आनंद ने सीसीटीवी कैमरों को भी जांचने और अन्य पहलुओं की जांच की आदेश भी जारी किये थे।
आखिर पुलिस को सफलता मिली। चार आरोपियों अभय उर्फ मुर्गी पुत्र भीमसेन निवासी नाटियाना कन्नौज, राहुल पुत्र रामचंद्र कश्यप निवासी अशोक नगर कन्नौज, विशाल पुत्र रामचंद्र कश्यप निवासी अशोक नगर कन्नौज, आशीष पुत्र राम जी कश्यप निवासी नगरकोट कालोनी कन्नौज,को उपरोक्त मामले मे गिरफ्तार किया गया है। सभी पर कार्यवाही की गई है।