प्रतापगढः हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान् परशुराम का जन्मोत्सव

 

विधान केसरी समाचार

प्रतापगढ़। जिले में शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर श्रीहरि विष्णु जी के छठे अवतार के रूप में पूजनीय पुरुषोत्तम भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय परशुराम सेना के नेतृत्व में कंपनी बाग से सुबह आठ बजे रथ पर भगवान परशुराम की झांकी सजाकर घोड़े पर भगवान परशुराम स्वरूप में डीजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भारी संख्या में शामिल लोग भगवान के जयकारे के उद्घोष के साथ चल रहे थे। शोभायात्रा कंपनी बाग से शुरू होकर राजापाल चैराहा, भंगवा चुंगी बलीपुर होते हुए पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय चैराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर में लोगो ने शोभा यात्रा पर पुष्पवर्षा की। ट्रेजरी चैराहा स्थित हनुमान मंदिर पर आरती पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। शोभा यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, राष्ट्रीय संरक्षक सर्वेश उपाध्याय,  प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ला, राजेश पांडेय, जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय, जिला महामंत्री अरुण उपाध्याय, मनीष दुबे, ओमप्रकाश तिवारी, अंकित पाठक, अंकित दुबे, विनय तिवारी मधुकर, आदि शामिल रहे ।