प्रतापगढ़ः सपाइयों ने जिला कार्यालय पर मनाया राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती
विधान केसरी समाचार
प्रतापगढ़। जिले में दो अक्टूबर दिन बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर पूरी दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले आजादी के महानायक श्राष्ट्रपिताश् महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्भारत रत्नश् लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात् गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी गुलफाम खान व संचालन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष पाल ने किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव ने कहा कि महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में दो अक्टूबर 1869 को हुआ था। उनके जन्मदिन को गांधी जयंती के साथ ही अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने देश को अहिंसात्मक तरीके से आन्दोलन कर अंग्रेजों से आजादी दिलाई।
लालबहादुर शास्त्री जी भारत के दूसरे प्रधानमन्त्री रहे। इस प्रमुख पद पर उनका कार्यकाल अद्वितीय रहा। शास्त्री जी ने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की। भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात शास्त्री जी को उत्तर प्रदेश के संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। गोविंद बल्लभ पंत के मंत्रिमण्डल में उन्हें पुलिस एवं परिवहन मंत्रालय सौंपा गया। परिवहन मंत्री के कार्यकाल में उन्होंने प्रथम बार महिला कण्डक्टर्स की नियुक्ति की थी। उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिये मरणोपरान्त श्भारत रत्नश् से सम्मानित किया गया लाल बहादुर शास्त्री एक महान व्यक्ति थे।
उन्होंने जय-जवान जय-किसान का नारा भी दिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी, अनिल यादव, राजकुमार यादव, महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती शांति सिंह, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष साजिद अली, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राम बहादुर पटेल, सफात अहमद, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, वकार अहमद, पिंटू प्रजापति, सुनील यादव, जगदीश यादव, राजू यादव, संतोष यादव, मानवेन्द्र पटेल, हरीश शुक्ला, डॉ.एजाज अहमद, सैफी सिद्दीकी, अनाम प्रतापगढ़ी, सैफुल्ला खान, चंद्रपाल यादव, राघवराम यादव, मुस्तफा जाफरी, धीरेन्द्र यादव, जयनारायण यादव, पं.करोड़ीमल शर्मा, विकास यादव, जीतेंद्र पटेल, राजेश यादव, चन्दन कुमार, विजय यादव सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।