दिनेश पाण्डेय ब्यूरो
सोनभद्र। जिला दिव्यांग अधिकारी विद्या देवी द्वारा विकास भवन परिसर, में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण एवं योजनाओं का प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजन कराया गया है। 10 दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण का वितरण जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के कर-कमलो से किया गया। शेषनाथ चौहान, मुख्य विकास अधिकारी, जिला दिव्यांग अधिकारी विद्या देवी ,रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सुधान्शु शेखर शर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी,राजधारी प्रसाद गौतम, उपायुक्त उद्योग,विनय कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर स्वैच्छिक संस्था जन कल्याण ग्रामोद्योग, बहुअरा सोनभद्र द्वारा दिव्यांगजनो की प्रतिभा की प्रदर्शनी का स्टाल लगाया गया। उक्त प्रदर्शनी में कु0उर्मिला, रजाई बनाने की कला,जंग बहादुर द्वारा फास्ड फुड का स्टाल,बबुंदर द्वारा सिलाई बुनाई,श्यामलाल द्वारा चित्रकला इत्यादि का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार (दृष्टिबाधित), विजेन्द्र कुमार, आर्थोपैडिक दिव्यांग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कुमारी संन्ध्या, दृष्टिबाधित द्वारा गीत गायन की प्रस्तुति की गयी,पवन, दृष्टिबाधित द्वारा कविता,आशीष गुप्ता द्वारा टेक्नालाजी के बारे बताया गया, सुनील कुमार द्वारा पक्षी, टेªन इत्यादि की आवाजे़ निकाली गयी। कार्यक्रम के अन्त में निजामुद्दीन, प्रबन्धक, जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा संस्थान, बहुअरा द्वारा समस्त दिव्यांगजनो को कप-प्लेट सेट वितरित किया गया।