बीसलपुर: जेसीबी की टक्कर से कार सबार दो लोग हुए गंभीर रुप से घायल
विधान केसरी समाचार
बीसलपुर। बीसलपुर बरेली मार्ग पर जेसीबी ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार पर सबार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
थाना बण्डा क्षेत्र के गांव जमुनिया खानपुर निवासी जैनेन्द्र पुत्र सतीश चन्द्र, गावं रोजा आदेश नगर बण्डा निवासी सुनील कुमार पुत्र बाबूराम बरेली शादी समारोह में शामिल होने गये थे। घर वापस आते समयलगभग 12 बजे भड़रिया मोड़ के निकट तेज गति से आ रही जेसीबी ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। कार पर सबार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। मामले की सूचना 108 ऐम्बुलेंस को दी गयी। सूचना पर पहुंची ऐम्बुलेंस ने घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।