पीलीभीतः सपाइयो ने पीलीभीत मे मनाई कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती

0

 

विधान केसरी समाचार

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय पर आज जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती सादगी से मनाई गई। कर्पूरी ठाकुर के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला कपूरी ठाकुर की 101वी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ष्जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरान्त घोषित ‘भारतरत्न‘ सामाजिक न्याय के आंदोलन की जीत है जो यह दर्शाती है कि सामाजिक न्याय व आरक्षण के परम्परागत विरोधियों को भी मन मार कर अब पीडीए के 90 प्रतिशत लोगों की एकजुटता के आगे झुकना पड़ रहा है।

सामाजिक न्याय के पुरोधाओं डॉ. राममनोहर लोहिया, बी.पी. मण्डल, चैधरी चरण सिंह, नेताजी मुलायम सिंह यादव को भारतरत्न दिया जाए। सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने वाले इन महापुरूषों ने समाज की विषमता को खत्म करने, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के उत्थान के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी ने कहा कि ष्कर्पूरी ठाकुर समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया एवं लोक नायक जयप्रकाश नारायण जी के अनुयायी, सामाजिक न्याय के पुरोधा और लोकतंत्र सेनानी थें।

समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार ष्राजूष् ने कहा ष्वे सामाजिक सद्भाव के प्रतीक रहे, और आज समाजवादी पार्टी, पीडीए कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों से अनुप्राणित है। भाजपा जनकल्याण की नहीं सिर्फ चुनाव और सत्ता के लिए सोचती है। समाजवादियों को भाजपा की चालाकी से बचना है। जनता की आशा-आकांक्षाओं की पूर्ति पीडीए से ही सम्भव हैं। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर ने समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में ’जननायक’ कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया समाजवाद के सिद्धांत को व्यवहार में लाने वाले और सामाजिक न्याय व आरक्षण को सच में शोषितों, वंचितों, पीड़ितों, गरीबों व महिलाओं के लिए ढाल बनाने वाले भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है।

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर  ने कहा ष्उनके जीवन संघर्ष की यात्रा के बारे में हर किसी को जानना चाहिए और पीडीए के आंदोलन के लिए प्रकाश स्तंभ की तरह मानकर लगातार आगे बढ़ना चाहिए। समाजवादी महिला सभा जिला महासचिव मीना दीक्षित ने कहा कि देश में ष्जाति-वर्ण का भेदभाव पुराना है। आज भारतीय समाज में छटपटाहट है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संविधान में आरक्षण की जो व्यवस्था की गई थी उसे भाजपा साजिशन समाप्त करने पर तुली है। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा की ष्आपातकाल के विरोध में और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कर्पूरी ठाकुर जी ने जेल यातना भी सही थी। वे अपनी सादगी, ईमानदारी और न्याय प्रियता के कारण, गरीबों के मसीहा के रूप में मशहूर हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा एवं कार्यक्रम का संचालन सपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अमित पाठक किया।

इस मौके पर प्रमुख से सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी,सपा जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर,सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर,सपा युवजन सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू,सपा मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड राष्ट्रीय सचिव लखविंदर सिंह पन्नू,सपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अमित पाठक,सपा महिला सभा जिला महासचिव मीना दीक्षित,129 विधानसभा पूरनपुर अध्यक्ष संजय सिंह यादव,भगवानदीन वर्मा,दिनेश कुमार वर्मा,सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष हरगोविंद गंगवार,संदीप सक्सेना,रविन्द्र कुमार गंगवार, विजय कुमार भार्गव,शुभम पटेल,नरेश कुमार सागर,अर्जुन,धनपत, जहीर ,मुश्ताक अहमद सहित तमाम सम्मानित नेतागण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहें।