उन्नाव: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत कुल 339 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न
विधान केसरी समाचार
उन्नाव। जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा के मार्गदर्शन में जनपद उन्नाव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत कुल 339 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया विधानसभा सदर में 46 विधानसभा भगवंत नगर में 49, विधानसभा पुरवा में 52, विधानसभा मोहान में 57, विधान सभा सफीपुर में 31 एवं विधानसभा बांगरमऊ में 104 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। विधानसभा पुरवा में विधायक के प्रतिनिधि, दिलीप दीक्षित ब्लॉक प्रमुख हिलौली, सतीश चैधरी, ब्लाॅक प्रमुख पुरवा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति, उपजिलाधिकारी पुरवा, खण्ड विकास अधिकारी पुरवा हिलौली, असोहा, विधान सभा मोहान में विधायक ब्रजेश रावत, ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज रोशनी रावत, उपजिलाधिकारी हसनगंज, खंड विकास अधिकारी नवाबगंज खण्ड विकास अधिकारी हसनगंज, औरास नवाबगंज विधानसभा सदर क्षेत्र में विधायक पंकज गुप्ता , गौरांग राठी, जिलाधिकारी, क्षितिज द्विवेदी, उपजिलाधिकारी, सदर डॉ नीलम सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी , खण्ड विकास अधिकारी सिकंदरपुर सरोसी एवं बिछिया सिकंदरपुर करन, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत, अचलगंज विधानसभा बांगरमऊ में विधायक श्रीकांत कटियार , पूर्व जिला पंचायत सदस्य रावेन्द्र सिंह, विधान सभा सफीपुर में विधायक बंबा लाल दिवाकर के प्रतिनिधि नगर अध्यक्ष, ऊगू, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, खण्ड विकास अधिकारी सफीपुर एवं मियागंज एवं अन्य अधिकारी गण एवं विधानसभा भगवंत नगर में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विधायक आशुतोष शुक्ला, रनवीर सिंह, उपजिलाधिकारी, बीघापुर, ब्लाक प्रमुख बीघापुर, खण्ड विकास अधिकारी बीघापुर, सुमेरपुर एवं अन्य अधिकारी गणों द्वारा नवविवाहित जोड़ों को नये जीवन में प्रवेश हेतु आशीर्वाद प्रदान किया गया।