बुधवार को रखा जाएगा मौनी अमावस्या का व्रत, यहां जान लें शुभ मुहूर्त

0

 

29 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और बुधवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज रात 9 बजकर 22 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

29 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि- 29 जनवरी 2025 को शाम 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगी
  • सिद्धि योग- 29 जनवरी 2025 को रात 9 बजकर 22 मिनट तक
  • उत्तराषाढ़ा नक्षत्र- 29 जनवरी को सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा
  • व्रत-त्योहार-  आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है, इसके साथ ही आज के दिन महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान भी किया जाएगा

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:34 से दोपहर 01:55 तक
  • मुंबई- दोपहर 12:52 से दोपहर 02:16 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:36 से दोपहर 01:56 तक
  • लखनऊ- दोपहर 12:19 से दोपहर 01:41 तक
  • भोपाल- दोपहर 12:33 से दोपहर 01:56 तक
  • कोलकाता- दोपहर पहले 11:50 से दोपहर 01:13 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:52 से दोपहर 02:15 तक
  • चेन्नई- दोपहर 12:22 से दोपहर 01:48 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:11 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:57 pm