बलिया: खुली बैठक कर सस्ते गल्ले की दुकान का हुआ चयन

0

 

विधान केसरी समाचार

बलिया। विकास खंड बेलहरी के ग्राम सभा बिगहीं में शुक्रवार को एडीओ पंचायत मनोज कुमार गुप्ता की देख-रेख में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सस्ते गल्ले की दुकान के लिए खुली बैठक की गई। शोरगुल व गहमा-गहमी के बीच तीन लोगों ने आवेदन किया।

इसमें जयदेव पासवान का उम्र कम था। इससे उनका आवेदन  निरस्त कर दिया गया, वहीं दो लोगों में एक सजंय राम ने अपना आवेदन वापस ले लिया। जिसके चलते विशाल कुमार पुत्र मोहन प्रसाद को निर्विरोध कोटा का चयन किया गया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान छितेश्वर तिवारी, सचिव विनोद कुमार गुप्ता, विनय कुमार सिंह, उपेन्द्र यादव, सुरेन्द्र राम सहित सैकड़ों ग्रामीणों सहित थानाध्यक्ष बांसडीह रोड अखिलेश पाण्डेय, मनियर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दुबे अपने हमराहियों के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने लिए उपस्थित रहे।