बीसलपुर: अंधेरों में भी रास्ते मिल जाते हैं, जब संघर्ष की लौ जलती है- दिव्या
विधान केसरी समाचार
बीसलपुर। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 130 विधानसभा बीसलपुर के क्षेत्र के ग्राम पुरैना सेक्टर नम्बर 01 एवं ग्राम परसिया सेक्टर नम्बर 03 में समाजवादी जनचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा एवं कार्यक्रम का संचालन रूपलाल गंगवार ने किया सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के आरक्षण को खत्म करने का काम कर रही है। भाजपा सरकार संविधान को भी खत्म करने का काम कर रही है। नौजवान किसान मजदूर में आम जनता मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं। और जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए के तहत सर्व समाज को उसका हक दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सभी सम्मानित ग्राम वासियों से कहा 2027 में एकजुट होकर भाजपा सरकार से मुक्त होकर समाजवादी सरकार बनवाने एवं माननीय अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। 130 विधानसभा बीसलपुर की पूर्व प्रत्याशी दिव्या पी गंगवार अपने संबोधन में कहा सरकार पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय कर रही है। उनके हक अधिकार को छीना जा रहा है। हमें इस सरकार के खिलाफ लड़ते हुए पीडीए को एकजुट कर समाजिक न्याय को स्थापित करना है। साथ ही उन्होंने समाजवादियों को पीडीए के एकसूत्र में बंधने का अनुरोध किया। इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष काशीराम सरोज एवं सपा जिला उपाध्यक्ष बीडी प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं एकजुट होकर घर घर जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताएं एवं सम्मानित ग्रामवासियों को जागरूक किया। इस मौके पर मुख्य रूप से चैधरी प्रदीप पटेल, भगवानदीन वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, रूपलाल गंगवार, अनिल कुमार गंगवार, मलिखान सिंह वर्मा आदि तमाम सम्मानित नेतागण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।