रुद्रपुर: पूर्व कोतवाल रहे राकेश थपिलयाल का दिल्ली में ईलाज के दौरान हुआ निधन
विधान केसरी समाचार
रुद्रपुर के पूर्व कोतवाल रहे राकेश थपलियाल का दिल्ली में ईलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया है। स्वर्गीय थपलियाल पिछले लंबे समय पेनक्रियाज संबंधित रोग से ग्रसित थे।
रुद्रपुर का कोतवाल रहते उन्होंने बहुत से गंभीर केसों का खुलासा किया। साथ ही अपने कुशल व्यवहार से उन्होंने सर्वसमाज को जोड़े रखने में भी अपनी महती भूमिका निभाई। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर में शोक व्याप्त हो गया।
शोक व्यक्त करने वालों में गिरीश साहनी, सुशील गाबा, जसविंदर सिंह खरबंदा, हरविंदर सिंह हरजी, यमन बब्बर, जगदीश तनेजा, लखबीर सिंह लक्खा, गौरव खुराना, सौरभ शर्मा,सचिन मुंजाल, जावेद अख्तर, अमित साहनी, मोनू निषाद, कपिल अरोरा, अमित मदान, बलजीत गाबा, मनोज शर्मा, अरुण अरोरा, शिन्टो दुबे, सौरभ नारंग आदि मौजूद थे।।