लखनऊ: अस्पताल में भर्ती नगर निगम के कर निरीक्षक रमेश गिरि का हाल-चाल पूछने पहुंचे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

0

 

विधान केसरी समाचार

लखनऊ । नगर निगम में श्रेणी-2 कर निरीक्षक पद पर कार्यरत रमेश गिरी विगत कुछ माह से गंभीर बिमारी से जूझ रहे है और उनका इलाज लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कर चल रहा है। जिसकी जानकारी होने पर सोमवार को नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह अपनी टीम संग अस्पताल पहुँच कर निरीक्षक का हाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की द्य इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यों का अत्यधिक दबाव के कारण कर निरीक्षक अस्वस्थ हुए है यह अफसोस जनक बात है कि नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों में इस बात का संज्ञान नहीं लिया द्य इस भेट के दौरान कर्मचारी संघ से संगठन मंत्री मो. रेहान, कार्य मंत्री राजीव कुमार , एवं राजीव रतन राय भी उपस्थित रहे।