लखनऊ: नगर निगम जोन 4 में चला सफाई अभियान

0

 

विधान केसरी समाचार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नगर निगम जोन 4 अपने क्षेत्र में सफाई और अतिक्रमण को लेकर अभियान चला रहा है। जोनल अधिकारी के निर्देशन पर संबंधित क्षेत्र के निरीक्षक अपने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाने के साथ लोगों की सफाई से संबंधित परेशानियों का समाधान करने में पूरी तरह से सफल रहे हैं।

हालांकि पार्षदों के द्वारा अपने क्षेत्र में कोई भी कार्य नहीं कराया जा रहा है। चाहे वो पार्षद विभूति खंड के शैलेन्द्र वर्मा हो या चिनहट के अरुण राय हो। इंटरलॉकिंग और मेंटेनेंस के कार्य में अपनी कमाई को लेकर ध्यान देते हैं पार्षद।

इसी दौरान जोनल सेनेटरी अधिकारी जोन 4 के नेतृत्व में नगर निगम जोन 4 के अंतर्गत राजीव गांधी 1 वार्ड के नवाब पुरवा गांव, विवेक खंड 1 के पास सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें निरीक्षकों द्वारा नाली सफाई कराई गई और वहीं चुने का छिड़काव भी कराया गया।