शुकुलबाजार: हमारा आंगन हमारे बच्चे की कार्यशाला आयोजित

0

 

विधान केसरी समाचार

शुकुलबाजार/अमेठी। ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में बुधवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्री-प्राइमरी की जानकारी दी गई। इसमें नोडल शिक्षक संकुल व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। ब्लाक संसाधन केंद्र पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि प्री-प्राइमरी की पढ़ाई बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें छह वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा दी जानी है। हर आंगनबाड़ी केंद्र पर प्री-प्राइमरी का संचालन होना है। सीडीपीओ धर्मेंद्र कुमार ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत निपुण भारत मिशन पर व्यापक परिचर्चा की। नई शिक्षा नीति के तहत प्री-प्राइमरी शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। इसी क्रम में अजय त्रिपाठी ने अभिभावकों के पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं बुनियादी शिक्षा में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में आडियो व वीडियो से भी जानकारी दी गई।बीईओ ने इसी क्रम में जूडो में प्रदेश को पदक दिलाने वाली कस्तूरबा गांधी की शिक्षिका नीतू श्रीवास्तव को सम्मानित किया।इस अवसर पर एआरपी  विक्रमादित्य तिवारी,देवी शरण कनौजिया, अनूप तिवारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।